फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल बर्न से पीड़ित युवक को आखिरकार मिली हेलीकॉप्टर सेवा

Fri, 01 Mar 2019 10:36 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गुंजी से हेलीकाप्टर में लाया गया बीमार युवक। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के गुंजी गांव में फंसे चिल बर्न से पीड़ित भूपेंद्र सिंह को हेलीकॉप्टर से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है। इस हेलीकाप्टर से दो महिलाओं और हिमांधता से पीड़ित एक बुजुर्ग को भी धारचूला लाया गया। हिमांधता से पीड़ित बुजुर्ग की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


गुंजी में बर्फ में फंसने से भूपेंद्र सिंह को चिल बर्न और एक बुजुर्ग ग्लोन सिंह को हिमांधता की शिकायत हो गई थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए हल्द्वानी या देहरादून ले जाने के लिए प्रशासन ने सरकार से 24 फरवरी को हेलीकॉप्टर की मांग की थी। मौसम खराब होने से हेली नहीं आ पा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को मौसम साफ होने पर हेली धारचूूला पहुंच गया था।

 शुक्रवार की सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर गुंजी गया। जहां से बीमार भूपेंद्र सिंह के अलावा गुंजी में फंसी सीता देवी, दशरथी देवी और दौलत सिंह को धारचूला लाया गया। इन ग्रामीणों को धारचूला में उतारने के बाद हेली भूपेंद्र को उपचार के लिए एसटीएच ले गया।
विज्ञापन


बताया कि बुजुर्ग ग्लोन की हालत में सुधार है। इस अवसर पर एसडीएम आरके पांडेय, दिनेश चंद्र मुनगली, दिनेश जोशी, हरीश गुंज्याल आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गुंजी में भारी हिमपात हुआ है। इससे वहां पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हैं। बिना हेलीकॉप्टर के उनका धारचूला लौटना संभव नहीं था। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित गुंजी माइग्रेटरी गांव है और इस साल वहां करीब 25 परिवार रुके हुए हैं। भारी हिमपात के कारण ये लोग गुंजी से वापस अभी तक नहीं लौट पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें