फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस युगल को मिला राष्ट्रपति सेवा मेडल

विज्ञापन
आईएएस युगल किशोर को राष्ट्रपति सेवा मेडल प्रदान करते रेल मंत्री। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पेयजल और स्वच्छता विभाग के निदेशक युगल किशोर जोशी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सेवा पदक मिला है। इससे पिथौरागढ़, झूलाघाट के साथ ही उनके मूल जिले चंपावत में भी खुशी की लहर है। लोग फोन कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में युगल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजा। मूल रूप से चंपावत जिले के मुंगतोला निवासी युगल का चयन वर्ष 1997 में आईएएस में हुआ। जीआईसी झूलाघाट से हाईस्कूल के बाद युगल ने जीआईसी पिथौरागढ़ से इंटर किया था। इंजीनियरिंग के बाद कई निजी संस्थानों में नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की और रेलवे विभाग, ओएनजीसी में बड़े पदों पर काम कर वर्ष 2013 में उत्तर रेलवे के जीएम बने। वहां भी अपनी साफ सुथरी छवि और कार्यशैली के कारण उन्हें श्रेष्ठ अधिकारी का राष्ट्रीय अवार्ड मिला। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्हें पेयजल और स्वच्छता विभाग का निदेशक बनाया गया। मृदुभाषी होने के साथ कार्य को तत्परता से करने के कारण उन्हें 2018 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूचना, संचार, शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री अवार्ड दिया गया। 26 जनवरी 2020 को राष्ट्रपति पदक भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें