फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घर के आसमान तक पहुंचे पर जमीन नहीं छू सके

Mon, 23 Jun 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून, पंतनगर और पिथौरागढ़ रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों को मौसम की मार सहनी पड़ी। पंतनगर से यात्रियों को लेकर उड़ा विमान खराब मौसम के कारण नैनीसैनी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। इसे लौटना पड़ा। ऐसे में यात्री न तो पंतनगर से पिथौरागढ़ पहुंच सके और ना ही देहरादून। हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर संचालित हेलिकॉप्टर सेवा भी खराब मौसम के कारण ठप रही। यात्रियों को निराश होकर टैक्सी और रोडवेज बस से अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ा।
विज्ञापन


देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़ रूट पर यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 22 सीटर विमान संचालित है। हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर छह सीटर हेलिकॉप्टर सेवा संचालित है। सोमवार सुबह विमान देहरादून से यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से विमान ने यात्रियों को लेकर पंतनगर के लिए उड़ान भरी। दोपहर बाद विमान ने पंतनगर से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी लेकिन मौसम का साथ नहीं मिल सका।



दृश्यता कम होने के कारण विमान पिथौरागढ़ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका और आसमान में मंडराने के बाद पंतनगर लौट गया। मौसम की खराबी के चलते यात्री भी गंतव्य तक पहुंचने के बाद भी अपने घर तक नहीं पहुंच पाए। इसी तरह हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट की हेलिकॉप्टर सेवा भी मौसम में खराबी के चलते बंद रही। यात्रियों की बुकिंग कैंसिल हो गई और उन्हें टैक्सी या रोडवेज बसों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


मानसूनकाल में होगी दिक्कत



सीमांत जिले में मानसूनकाल में घना कोहरा छाना आम बात है। मानसून ने दस्तक दे दी है और पहाड़ कोहरे के आगोश में समाने लगे हैं। मौसम का साथ नहीं मिलने से विमान सेवा लड़खड़ाने लगी है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को विमान सेवा का साथ कम ही मिलने की उम्मीद है।

कोट

मौसम में खराबी के चलते पंतनगर से यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान लैंड नहीं कर सका। दोनों रूटों पर हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रही। मौसम ठीक होने पर सभी सेवाएं नियमित संचालित होंगी। - डॉ. दीपक सैनी, सीडीओ/एयरपोर्ट मैनेजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें