फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मैं सीएमओ बोल रहा हूं, मनचाही जगह ड्यूटी लगानी हो तो बताओ...

Tue, 19 May 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हैलो, मैं सीएमओ बोल रहा हूं। जिला अस्पताल में ओपीडी सैल में नई तैनाती होनी है। यदि आप जिला मुख्यालय आना चाहते हो तो बताओ। आशाओं की भी सरकारी नियुक्ति हो रही है। आपकी मंशा है तो मुझसे संपर्क करो। फर्जी सीएमओ बनकर आशा कार्यकर्ता और जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों को किए गए इस तरह के फोन से विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने इस घटना को फर्जी बताकर एसपी को पत्र देते हुए इसके खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं और अस्पतालों में तैनात एनएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले कई दिनों से सीएमओ के नाम का हवाला देकर फोन किए जा रहे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में संपर्क किया। डीडीहाट की आशा कार्यकर्ता बसंती टम्टा ने बताया कि उन्हें सीएमओ का नाम लेकर फोन किया गया।
फोन करने वाले ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की सरकारी नियुक्ति हो रही है। अगर आपकी इच्छा हो तो बताएं। आपको इसके लिए कुछ खर्चा करना पड़ेगा। उसने अपना खाता नंबर भी दिया और उसमें धनराशि ट्रांसफर करने की बात कही।
विज्ञापन

डीडीहाट की एएनएम विद्या सामंत ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल में ओपीडी सैल में तैनाती की पेशकश की गई। इसके एवज में धनराशि की मांग की गई। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने बताया कि कई आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों को इस तरह के फोन किए गए हैं। उन्होंने संबंधित का पता लगाने के लिए एसपी को पत्र दिया है।

लैपटॉप और सरकारी आवास देने का लालच
सीएमओ डॉ. नबियाल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को जिला अस्पताल में ओपीडी सेल में तैनाती के साथ ही लैपटॉप और सरकारी आवास उपलब्ध कराने का लालच दिया गया। कई स्वास्थ्य कर्मियों ने इस बात पर विश्वास भी कर लिया। जब उन्होंने उनसे संपर्क किया तो तब जाकर मामले का पता चला। अब आशंका जताई जा रही है कि कई आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी इन बातों पर विश्वास कर ठगी का शिकार न बन गए हों।

विभाग ने जारी की चेतावनी
सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने स्पष्ट किया है कि विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की नियुक्ति, पोस्टिंग या सुविधा के लिए फोन पर धनराशि नहीं मांगी जाती। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है।
कोट
सीएमओ की तरफ से स्वास्थ्य कर्मियों को फोन कर लालच देने संबंधी पत्र मिला है। मामले की जांच की जाएगी। ऐसा करने वाले का जल्द पता लगाया जाएगा। सभी आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूकता से काम करना होगा। - अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें