फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूलाघाट के कानड़ी में पति ने गला रेतकर पत्नी को मार डाला

Wed, 30 Jul 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के कानड़ी गांव में एक व्यक्ति ने दाव से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। पत्नी की हत्या करने के बाद खून से लतपथ पति अपने दो साल के बच्चे को गोद में उठाकर पड़ोसी के घर पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की रात कानड़ी के गंभीर चंद (37) और उसकी पत्नी कमला चंद (25) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर गंभीर ने कमरे में रखा दाव उठाकर पत्नी के गले पर प्रहार कर दिया। घटना में कमला की मौके पर मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी गंभीर दो साल के बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा और उसे छोड़कर अपने घर चला गया।
आरोपी को खून से लतपथ देख पड़ोसियों हाथ-पांव फूल गए। जब पड़ोसी आरोपी के घर पहुंचे तो गंभीर दम तोड़ चुकी पत्नी पर दाव से और प्रहार कर रहा था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी गंभीर चंद का विवाह तीन साल पहले नेपाल के बैतड़ी, दशरथ चंद नगर पालिका, वार्ड नंबर-4, जगरौं निवासी प्रमोद चंद की बेटी कमला से हुआ था। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें