फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: हैवान पति...पत्नी पर चाकू से किया वार, शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी; खून से लथपथ मिली महिला

Tue, 28 May 2024 07:20 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद

सार

धारचूला में बहस के दौरान पति ने अपनी नर्स पत्नी पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। धारचूला संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल नर्स को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। 
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

धारचूला में बहस के दौरान पति ने अपनी नर्स पत्नी पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। धारचूला संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल नर्स को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे यहां से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उपजिला चिकित्सालय धारचूला में कार्यरत नर्स हेमलता अस्पताल के आवासीय परिसर में रहती हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात नर्स और उसके पति दिनेश सिंह ऐरी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दिनेश सिंह ने चाकू से हमला कर हेमलता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नर्स के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने मुश्किल से उसकी जान बचाई और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत...बेटा घायल; मंजर देख दहले लोग
विज्ञापन


चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल और डॉक्टरों की टीम ने घायल नर्स का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए सोमवार रात ही उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली धारचूला से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि आरोपी पति दिनेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें