बेड़ीनाग में सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सड़क स्वीकृति की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन को रविवार को 20 दिन पूरे हो गए। रविवार को सिमायल के ग्राम प्रधान राधेराम अनशन में बैठे। अनशनकारियों ने अनशन स्थल पर ही रक्षा बंधन मनाया।
पाताल भुवनेश्वर-नानीशीतला-सिमायल-भूलकीअध्याली-चामाचौड़-मनगढ़-चौड़मन्या, राईआगर-भूलकीअध्याली और पाताल भुवनेश्वर-चौड़मन्या मोटर मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन स्थल पर भगवान सिंह, हरीश दशौनी, पवन रावल, उमेद दशौनी, मनोज कुमार, नितिन आगरी, दीपक रावल, जगदीश दशौनी, महेश रावल, नारायण राम, रवि दशौनी, नीरज रावल समर्थन में बैठे। चामाचौड़ की दीक्षा, चांदनी, दीप्ति, संध्या ने अनशनकारियों को राखियां बांधी।