फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार रुपये में दो नाबालिग बेटियों का मां और सौतेले बाप ने किया था सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मां और सौतेले पिता ने 90 हजार रुपये में दो नाबालिग बेटियों का सौदा उन्हें राजस्थान अलवर के लोगों को सौंप दिया। पुलिस से बचने के लिए मानव तस्कर नाटकीय ढंग से राजस्थान से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। स्थानीय बिचौलिये ही मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान से आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में बनबसा तक आए। उस वाहन को वहां खड़ा कर बनबसा से दूसरा वाहन बुक कराकर यहां पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सजगता के कारण मानव तस्करी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। पुलिस ने उन्हें पिथौरागढ़ से बाहर निकलने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी राहुल ने बताया कि वह खेत बेचकर शादी के लिए पिथौरागढ़ पहुंचा है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। नगर से लगे एक क्षेत्र में रहने वाली नेपाली मूल की एक मां और सौतेले बाप ने दो नाबालिग लड़कियों का सौदा किया।
विज्ञापन

तुलसी से राहुल यादव ने शादी के लिए संपर्क किया था। आरोपी तुलसी गंगोलीहाट विकासखंड के एक गांव से अपने भाई की शादी करा चुका है। इसलिए उसे यहां के बारे में सब पता था।
लड़कियों के लिए उसने स्थानीय बिचौलिये सल्ला चिंगरी निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू से संपर्क किया था। चंदू के स्थानीय होने के कारण उसे लड़कियां ढूंढने में कोई दिक्कत नहीं हुई। उसे पता चला कि नगर के एक वार्ड में नेपाली मूल का परिवार रहता है।
इस परिवार में दो नाबालिग लड़कियां हैं। उसने उनसे संपर्क किया। कई दिन तक पैसे के लिए सौदेबाजी चलती रही और दो लड़कियों का सौदा 50 हजार रुपये में तय हो पाया। सौदा तय होने के बाद उसने राजस्थान संपर्क किया।
इसके बाद राजस्थान से तुलसी चौधरी और राहुल यादव यहां आए वह बनबसा तक दूसरे वाहन से आए। इसके बाद यहां से सनी सिंह की टैक्सी बुक कराकर पिथौरागढ़ पहुंचे।
माता-पिता को रुपये देने के बाद किसी तरह वह लड़कियों को ले जा रहे थे तो पुलिस को पता लग गया। पुलिस ने जाल बिछाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
छह बार शादी कर चुकी है नाबालिग की मां
पिथौरागढ़। पुलिस पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाली महिला छह शादियां कर चुकी है। जिस पति से उसकी दो लड़कियां हुईं थीं, उसकी मौत हो चुकी है। उसने पति की मौत के बाद छठी बार शादी की है।
नाबालिग के चाचा-चाची ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से दोनों लड़कियों को भरण-पोषण के लिए उन्हें देने की मांग करते थे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया था।
90 हजार रुपये में सौदा होने के बाद राहुल से सौतेले बाप ने 30 हजार, मां ने 10 हजार, जबकि बिचौलिए चंदू और तुलसी चौधरी ने 25-25 हजार रुपये लिए थे। नाबालिगों को लेने के लिए आया राहुल यादव खेत बेचने से मिली रकम लेकर यहां पहुंचा था।
नाबालिगों को हल्द्वानी घुमाने की बात कहकर ले जा रहे थे आरोपी
पिथौरागढ़। नाबालिगों को हल्द्वानी घुमाने के लिए ले जाने की बात कहकर आरोपी राजस्थान अलवर ले जा रहे थे। जब नाबालिगों को पता चला कि उनकी शादी कराने के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था, उस समय उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया।
नाबालिग को अजनबियों के साथ इस तरह से ले जाने पर एक महिला ने उनकी मां को फटकार भी लगाई थी, लेकिन आरोपी मां ने कहा कि मेरे बच्चे हैं। मैं कुछ भी करूं कहकर उसको भी चुप करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें