फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जमकर हुई पटाखों की खरीद

Sat, 11 Nov 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली पर बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। चतुर्दशी के पर्व पर लोगों ने बाजार से खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

देव सिंह मैदान में सुबह 10 बजे से ही पटाखे खरीदने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई। व्यापारी सुभाष जोशी ने बताया कि अनार, रॉकेट, चरखी, स्काई शॉर्ट, घनचक्कर, लड़ियां खूब बिक रही हैं। बच्चे चायनीज हथगोले काफी पसंद कर रहे हैं। व्यापारी भुवन जोशी ने बताया कि 240 वाला स्काई शॉट 4200, पटाखे की 2000 की लड़ी 800 रुपये में बिक रही है।
उन्होंने बताया कि पटाखों में पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार में मिठाई, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, खिल-बताशे, गिफ्ट आइटम, रेडीमेड गारमेंट्स, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, एलईडी टीवी, फ्रिज, देवताओं के पोस्टर आदि की खूब बिक्री हुई। लोग ऑनलाइन सामान भी काफी मंगा रहे हैं। बहरहाल दीपावली पर्व के चलते बाजार में खूब रौनक है।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन की खरीद पर निकला फ्रीज

पिथौरागढ़। श्री देव सिंह होंडा में धनतेरस पर्व पर वाहन खरीदने पर स्क्रैच एंड विन स्कीम चलाई गई। इसमें थल के चल्मोड़ी निवासी रमेश चंद्र जोशी का फ्रीज और प्रहलाद सिंह का ओवन निकला। श्री देव होंडा के मालिक विपिन जोशी ने बताया कि 56 वाहन बिक्री हुए। इसमें सभी ग्राहकों को निश्चित उपहार भेंट किए गए। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें