फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला संस्था ने पर्यावरण विषय पर कराई वॉल पेंटिंग 

Tue, 07 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वाल पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हैंड्स अप्लाईंग रिकन सिलीएशन इकोलॉजी थ्रू लोकल आर्कीटाइप्स (हरेला) संस्था ने शहर के स्कूलों में पर्यावरण विषय पर वॉल पेंटिंग, ग्रेफिटि प्रतियोगिता कराई। एसडीएस विद्यालय पहले, महर्षि विद्या मंदिर दूसरे, डॉनबास्को स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी, न्यू बियरशीवा स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के बीच हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने थलकेदार के जंगलों में लगी आग, खत्म होती रईगाड़, कीड़ा जड़ी के दोहन और उससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान जैसे मुद्दों पर पेंटिंग की। संस्था के सचिव मनोज मटवाल ने बताया कि शहर की दीवारों को खूबसूरत बनाया जाएगा।

लोगों को जागरूक करने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। मुख्य अतिथि एसडीएम अनुराग आर्या ने इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की बात कही। विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत हरेला संस्था के 40 वालंटियर्स ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें