फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिना प्रवक्ताओं के कैसे भविष्य बनाएंगे विद्यार्थी

Thu, 11 Jul 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जीआईसी सैंणरांथी में विज्ञान वर्ग शुरू करने और प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने की मांग को आमरण अनशन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। जीआईसी सैंणरांथी में प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है। लंबे समय से मांग करने के बावजूद प्रवक्ताओं की तैनाती न होने से नाराज अभिभावकों ने पंचायत भवन में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। और विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत भवन में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने विद्यालय में विज्ञान विषय का संचालन शुरू किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुजुर्ग त्रिलोक सिंह, इंद्र सिंह, शेर सिंह, कुंवर राम, लक्ष्मण सिंह, प्रह्लाद राम, विजय राम, जगदीश सिंह आमरण अनशन में बैठे। उन्होंने कहा कि जीआईसी सैंणराथी में लंबे समय से ग्रामीण विज्ञान विषय के संचालन और प्रवक्ताओं की तैनाती करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए मजबूरी में छात्र-छात्राएं पलायन करने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान विषय के संचालन की मांग पर वे कई बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को पत्र दे चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान सबकी संघर्ष समिति ने आमरण अनशन स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती समिति आंदोलनकारियों के साथ है। इस मौके पर इंद्र सिंह,लक्ष्मण महर,चंचल सिंह, कमला देवी,रेखा देवी, गीता देवी,कमला देवी, हरूली देवी, लछिमा देवी समेत कई आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें