फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सल्मोड़ा में मकान में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Fri, 09 Feb 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सल्मोड़ा में मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता फायर ब्रिगेड का कर्मी।  स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से सात किमी दूर एक मकान में भीषण आग लग गई। इसमें जरूरी कागज सहित कई अन्य सामान जल गया।स्थानीय युवाओं ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस कारण बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सल्मोड़ा निवासी गोविंद सिंह धामी की पत्नी मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली। थोड़ी देर बाद घर के अंदर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें बाहर आने लगी। स्थानीय लोगों के हल्ला मचाने के बाद युवा मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और जाजरदेवल पुलिस को फोन किया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग से कमरे के अंदर रखे दो बैड, लैपटॉप, स्पीकर, गद्दे सहित कई अन्य जरूरी सामान जल गया। हादसे के बाद से गोविंद सिंह की पत्नी बदहवास हो गई हैं। गाेंविंद सिंह के परिवार में चार लोग हैं। हादसे के वक्त घर में गोविंद सिंह की पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें