फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: घर में लगी आग, गोठ में बंधी बछिया, बकरी की मौत

Wed, 29 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत मवानी दवानी के मनकोट ताेक में एक मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग से घर का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से गोठ में बंधा एक बछिया और एक बकरी की जलकर मौत हो गई जबकि चार बकरियां झुलस गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंजू देवी सामान लेने बंगापानी बाजार गई थी। इसी दौरान घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। लोगों को जानकारी होने पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण लपटें होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
मंजू देवी का पति योगेंद्र सिंह बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता है। आग लगने से हुई क्षति के कारण परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। पूर्व प्रधान भगत मेहरा ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग को देकर मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें