फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पीएम श्री जीआईसी में छात्रावास की मिलेगी सुविधा, नहीं लेना पड़ेगा किराये पर कमरा

Sun, 14 Jun 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल में छात्रावास का निर्माण कार्य अक्तूबर 2026 में पूरा होगा। पीएमश्री जीआईसी चंपावत पहला ऐसा विद्यालय होगा जहां छात्रावास की सुविधा मिलेगी। जीआईसी में स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर (एसएएससीआई) के तहत छात्रावास का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कर रही है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 534 लाख रुपये से 25 बेड के छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिले के आठ पीएमश्री विद्यालयों में जीआईसी चंपावत ऐसा स्कूल है जहां छात्रसंख्या भी काफी अच्छी है। पर्याप्त मात्रा में स्टाफ उपलब्ध है। स्टाफ लगातार छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखता है। स्कूल के प्रत्येक कक्ष की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से की जाती है। छात्रावास की सुविधा मिलने के बाद दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों को बाजार में किराए पर कमरा नहीं लेना पड़ेगा। छात्रावास के बनने से चंपावत के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर जीसी पंत ने बताया कि अक्तूबर तक काम पूरा कर छात्रावास हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों की समस्या को देखते हुए छात्रावास निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि छात्रावास की सुविधा वाला जीआईसी चंपावत जिले का पहला विद्यालय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें