फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से मिलेगी डीडीहाट की आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना किट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। अमेरिका में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासी भारतीयों ने कोरोना काल में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था डीडीहाट तहसील की आशा कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही कोरोना जांच के लिए कोराना किट बांटेगी। कोरोना किट के प्रयोग के लिए बकायदा डॉक्टरों की टीम आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड एसोसिएशन फॉर नार्थ अमेरिका (ऊना) के तहसील समन्वयक डीएस पांगती ने बताया कि कोराना के दूसरे दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा प्रभाव पड़ रहा है। रोजाना कई कोराना संक्रमित अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कई गांवों के लोग बुखार से ग्रस्त हैं लेकिन वे अपनी जांच कराने में कतरा रहे हैं। इसको देखते हुए ऊना संस्था ने ग्राम सभा में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को कोराना किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसमें ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर, 15 मास्क, फेस शील्ड, ग्लब्ज दिए जाएंगे जिससे आशा कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों में खुद की सुरक्षा करते हुए ग्रामीणों का ऑक्सीजन लेवल, बुखार आदि की जानकारी हासिल कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर सकेंगी। इस कार्य में ऊना का सहयोग डीडीहाट यूथ सोसाइटी भी कर रही है। डीवाईएस के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि ऊना के साथ डीवाईएस कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था पूरे कुमाऊं में काम करती है। प्रथम चरण में डीडीहाट में आशाओं को कोरोना किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अन्य ब्लॉकों में भी संस्था मदद के लिए हाथ बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें