फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर काम करने वाले लोगाें को किया सम्मानित

Mon, 05 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेहतर काम करने वाले लोगाें को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों में शिक्षकों और समाज के लिए बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।  पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में जागरूक युवा मंच के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी ने समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय, प्रेमा सेन, कच्चाहारी बाबा, परमानंद चौबे, हीरा बल्लभ पांडेय, चिंतामणि उप्रेती, पूरन उपरारी, राजेंद्र चंद, गंगा दत्त जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, ब्लड डोनर नवीन जोशी को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मंच के कमलेश वल्दिया, हरीश रावत, हितेंद्र सिंह वल्दिया ने आभार जताया। द एशियन सीनियर एकेडमी स्कूल में छात्र शिक्षकों ने अध्यापन का कार्य किया। कक्षा 11, 12 के विद्यार्थियों ने अन्य कक्षाओं में शिक्षण कार्य किया। डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने शिक्षकों का आभार जताया। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी सिटी शाखा में विद्यार्थियों ने शिक्षक, शिक्षिकाओं की वेशभूषा में अध्यापन कार्य किया। प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रधानाचार्या रुचि पोखरिया ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। 

एसडीएस जीआईसी में किशन चंद सहायतार्थ ट्रस्ट की मेधावी छात्रवृत्ति, मोती राम छात्रवृत्ति, त्रिलोकी देवी धर्मानंद पुनेठा छात्रवृत्ति, डॉ. अरुण पुनेठा, डॉ. निर्मला पुनेठा छात्रवृत्तियों का वितरण किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी एके जुकरिया, कच्चाहारी बाबा, प्रोफेसर आरसी पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी एचएस बोरा ने विचार रखे। एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ में प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। हरी सिंह थापा हाईस्कूल नैनीसैनी में प्रधानाचार्य मोहन पाठक की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया।
विज्ञापन


नारायण स्वामी स्कूल में प्रधानाचार्या रेखा पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों, शिक्षकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। एसवीएम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक अमित बिष्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गजेंद्र मेहता दो हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नवीन चंद्र कोठारी, प्रधानाचार्या सीमा वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम हुए। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। 
विज्ञापन


अस्कोट। केबीएस पाल मेमोरियल, चिल्ड्रन पैराडाईज, ब्राइट बिगनिंग, प्राइमरी पाठशाला प्रथम, द्वितीय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें