फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान ड्यूटी पर आए होमगार्ड का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका

Fri, 12 Apr 2019 11:07 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
हेम चंद्र, होमगार्ड। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की मतदान ड्यूटी पर आया होमगार्ड का जवान लापता हो गया। कनालीछीना पुलिस और एसडीआरएफ ने छानबीन की तो उसका शव जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कालाढूंगी, धमोला क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी जिला नैनीताल निवासी होमगार्ड हेम चंद्र (45) पुत्र विशन राम की मतदान के लिए ड्यूटी कनालीछीना स्थित नैनी बूथ पर लगी थी। बृहस्पतिवार को मतदान के बाद पांच बजे जब अधिकारियों ने बूथ पर तैनात कर्मचारियों को बुलाया तो हेमचंद्र नदारद मिला। पूछताछ में उसका कहीं पता नहीं चलने पर पीठासीन अधिकारी कैलाश कुमार और सेक्टर मजिस्ट्रेट आशीष पुनेठा ने कनालीछीना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस पर एसओ अशोक धनगढ़ ने पुलिस टीक के साथ नैनी और गोवर्सा के जंगलों में छानबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। कनालीछीना से महज दो किमी की दूरी पर स्थित नैनी बूथ जंगल के किनारे है। यहां बांज का घना जंगल है।  होमगार्ड के चट्टान से फिसलने की आशंका के चलते पुलिस ने काफी खोज की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। शुक्रवार को एसओ धनगढ़ और एसडीआरएफ की टीम ने फिर से गोवर्सा और नैनी के जंगलों में कांबिंग अभियान चलाया। शाम को होमगार्ड हेम चंद्र का शव नैनी के जंगल से बरामद किया गया है। एसओ धनगढ़ ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका लगाई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड का शव खाई में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़


सहकारी समिति में नामित सदस्य हैं हेम के पिता
कालाढूंगी। हेमचंद्र के दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी कमला देवी भीमपुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका है। पिता विशन राम कालाढूंगी किसान सेवा सहकारी समिति में सरकार से नामित सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें