फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच स्ट्रांग रूम में बंद हुई ईवीएम

Fri, 12 Apr 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के डिग्री कालेज में ईवीएम जमा करते कर्मचारी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 लोकसभा चुनावों में मतदान संपन्न कराने के बाद शुक्रवार को सभी 587 पोलिंग पार्टियां लौट आईं हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचाई गई। महाविद्यालय में ईवीएम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले की चारों विधान सभाओं के 587 मतदान केंद्रों में चुनाव संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम से पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो गई थी। नजदीक की 67 पोलिंग पार्टियां रात में ही पहुंच गई थी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक 327, डेढ़ बजे तक 497 और शाम पांच बजे तक 578 पोलिंग पार्टियां कलेक्शन सेंटर पहुंच चुकी थी। धारचूला विधान सभा के दूरस्थ में स्थित मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियां इसके बाद पहुंची। स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को विधान सभा वार रखा गया।

प्रेक्षक एसके खान, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा में आईटीबीपी, पीएसी और जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें