फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों तक पहुंची जंगल की आग से 50 हजार की नकदी और सोने के गहने जले

विज्ञापन
चिनापती के जंगलों की आग घरों तक पहुंचने से तीन मकान जलकर खाक हो गया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (धारचूला)। जंगल में लगी आग से रविवार शाम तहसील क्षेत्र के ग्राम रमतोली के तोक कपड़ाथोड़ में कलु देवी और मान सिंह के संयुक्त मकान जल गए। इससे एक गाय और एक बकरी की मौत हो गई। इस अग्निकांड में 50 हजार रुपये समेत राशन, जेवर, कपड़े भी जल गए।
विज्ञापन

रमतोली के सरपंच प्रेम सिंह ने बताया कि पीड़ित कलु देवी ने कुछ दिन पूर्व बकरियां बेची थीं। इससे मिले 50 हजार रुपये घर में रखे थे। आग से नकदी, सोने के गहने, राशन और कपड़े भी जल गए हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है।
घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। गलाती के बीडीसी सदस्य देवेंद्र सिंह ने प्रशासन और वन विभाग से अतिशीघ्र मुआवजा देने की मांग की। आरएसआई हुकुम सिंह धामी ने मौका मुआयना किया। बताया कि आकलन के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें