फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली आई रे कन्हाई रंग बरसे..

Tue, 07 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वरांजलि नृत्य वाटिका में आयोजित होली में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरांजलि नृत्य वाटिका में मंगलवार को आयोजित महिला होली में नृत्य और गीत की धूम मची रही। महिलाओं ने होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, सुना दे जरा बांसुरिया में जमकर नृत्य किया। इसके अलावा जल कैसे भरू यमुना गहरी, ठाड़ी भरूं राजा राम जी देखें, बैठी भरू भीजे चुनरी, जल कैसे भरूं यमुना गहरी में भी खूब नृत्य किया। स्वरांजलि नृत्य वाटिका की निदेशक उमा पांडे प्रतिवर्ष अपने संस्थान में महिला होली का आयोजन करती हैं।
विज्ञापन


दोपहर बाद से शुरू हुई होली के कार्यक्रम में देर शाम तक नृत्य और गीत चलते रहे। महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर आधारित होली गीत भी गाए। आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बरजोरी रे रसिया के अलावा रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे में भी खूब नृत्य हुआ। कार्यक्रम में नगर की कई महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान स्वांग नृत्य भी हुए। नगर में अब धीरे-धीरे होली का रंग चढ़ने लगा है।

ग्रामीण अंचलों में बुधवार को चीर बांधी जाएगी और रंग पड़ जाएगा। जिले के कई गांवों में होली के अवसर पर चीर बांधी जाती है। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर और पिथौरागढ़ के पुराना बाजार में होलाष्टक के दिन ही चीर बंधन हो गया था। दोनों स्थानों पर शाम को रोज भक्ति पर आधारित होली गीत गाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें