फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत दिनन से रूठे श्याम को मैं होली में मना लूंगी..

Sun, 25 Jan 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पौष के रविवार को यहां तिलढुकरी में बैंक अधिकारी मुन्ना गिरी गोस्वामी के आवास पर हुए बैठकी होली कार्यक्रम में राग, रागिनियों की झड़ी लग गई। एडवोकेट योगेश पांडे ने ‘बहुत दिनन से रूठे श्याम को मैं’ होली में मना लूंगी होलीगीत गाकर होली की बैठकी को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन

इससे पहले बसंत पांडे में भगवान गणेश की स्तुति में- गणपति को भजले, गजानन को भजले होलीगीत सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। तबला वादक केदार खर्कवाल ने ‘अपने ही रंग में रंगा दे, मुझे अपने ही संग रंगा दे’ होली गीत गाकर माहौल को रंगीन बनाने का प्रयास किया।
इस मौके पर सुरेश कर्नाटक, संतोष साह, शंकर दत्त पंत, रवि कुमार, कमल पांडे, भुवन चंद्र पांडे समेत तमाम लोगों ने होली गीत पेश किए। बैंक अधिकारी गोस्वामी हर साल होली के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बैठकी होली के एक दो कार्यक्रम उनके आवास पर हर साल होते हैं। इधर, नगर में बैठकी होली के कार्यक्रम तेज होने लगे हैं। वसंत पंचमी के बाद लगभग हर मोहल्ले में बैठकी होली के कार्यक्रम होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें