फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दादी, चाचा और चाची पर दरांती से हमला किया

Sun, 25 Jan 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने दादी, चाचा और चाची पर दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले के बाद से युवक फरार है। हालांकि अब तक परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

सैलानीगोठ निवासी अरुण चंद (25) पुत्र स्व. जय चंद ने रविवार सुबह गुस्से में आकर दरांती से अपनी 80 वर्षीया दादी सीता देवी पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने गए चाचा बलबीर चंद और चाची हीरा देवी पत्नी बलवीर चंद पर भी दरांती से हमला कर दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई है। पड़ोसियों की सूचना पर 108 से तीनों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्साधिकारी डा. औरंगजेब ने बताया कि घायल बलवीर और उसकी पत्नी के सिर और हाथ में गहरे घेाव हैं। कोतवाल कमल राम आर्य ने बताया कि वारदात की सूचना तो हैं लेकिन पीड़ितों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशा करता है इस वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें