फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच की लापरवाही से ऐतिहासिक पैदल पुल का अस्तित्व खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क के निर्माण में एनएच की लापरवाही के कारण सरयू नदी में बना ऐतिहासिक पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है। सड़क निर्माण के मलबे से पैदल पुल भर गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोग कई बार इसकी शिकायत एनएच प्रबंधन और ठेकेदार से भी कर चुके हैं। लेकिन लोगों की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर से पिथौरागढ़ 150 किमी बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। लेकिन एनएच की अनदेखी के कारण सरयू नदी में बने पैदल पुल का अस्तित्व ही खत्म होने की कगार पर है। सड़क कटिंग के कारण मलबे, पत्थर, बड़े बोल्डरों के कारण घाट का पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। लोग भय के कारण इस पैदल पुल से आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। क्षतिग्रस्त पुल से आवाजाही करने पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोग कई बार विभाग के अधिकारी, ठेकेदार को सूचित कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें