फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला हाट मल्लिकार्जुन महादेव फुटबॉल प्रतियोगिता का बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट(पिथौरागढ़)। खोलिया गांव में आयोजित प्रथम मल्लिकार्जुन महादेव फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन धारचूला हाट बना। फाइनल में धारचूला हाट ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में थाला यूनाइटेड को हराकर खिताब जीता। धारचूला के आशीष कुंवर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता में धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ समेत स्थानीय 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पीएसी खेल मैदान में फाइनल मुकाबला धारचूला हाट और थाला यूनाइटेड के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप पाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। लेकिन टीमें गोल करने में नाकाम रहीं।
दूसरे हाफ में धारचूला हाट की टीम ने शानदार खेल दिखाया। मैच के अंतिम क्षणों में थाला यूनाइटेड के खिलाड़ी की छोटी सी गलती का फायदा उठाते हुए धारचूला ने एक मात्र गोल कर फाइनल जीत लिया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के मुख्य निर्णायक हयात सिंह खोलिया, लाइनमैन विक्रम पाल और मयंक पाल रहे।
विज्ञापन

आंखों देखा हाल राज नारायण धामी ने सुनाया। मुख्य आयोजक तनुज पाल, सनी पाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि वन रेंजर आरएस बिष्ट, डीडीहाट के सभासद कवींद्र शाही, राजेंद्र बोरा, हिमांश चुफाल, त्रिलोक बिष्ट, प्रधान बहादुर बिष्ट,नंदन कुंवर, देवेंद्र बसेड़ा, तनुज पाल, खड़क पाल, प्रकाश बोरा, सुशील पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें