हिंदी दिवस पर एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में हिंदी विभाग, भूगर्भ विज्ञान विभाग, संगीत और सांस्कृतिक परिषद ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, भाषण, गीत, वाद विवाद, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती थी। उन्होंने कहा कि आज हिंदी भाषा देश-विदेश में अपना परचम लहरा रही है।
संगीत विभाग के अभिषेक, नितेश, रजत, धीरज, भरत, निमेष और विनय ने गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.नीलाक्षी जोशी, डॉ.जया राणा, डॉ.मनीषा पांडेय, डॉ.सुनीता, डॉ.हर्षिता, डॉ.दीपक पंत, डॉ.रूपकुमार द्विवेदी, डॉ.हेम चंद्र पांडेय, डॉ.प्रेमलता पंत, डॉ.ऋचा तिवारी, डॉ.गीता पांडेय, डॉ.स्वाति पंत, दिनेश जोशी, डॉ.सरोज वर्मा, नारायण, बबलू प्रसाद, रेनू, निशा, गौरव, राहुल, डॉ. रेखा पांडेय, डॉ. पूर्णा बिष्ट, अनिल पंत, डॉ .आभा शर्मा आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। परिषद के प्रदेश मंत्री ललित शौर्य ने विचार रखे। इस मौके पर जयमाला देवलाल, डॉ.आनंदी जोशी, चंदन पानू, दीपक, सुनील, सूरज कुमार, किशोर, कमल कापड़ी आदि उपस्थित रहे।
एसडीएस राइंका में भाषण, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक और प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने अपने विचार रखे। रेनू चिलकोटिया, प्रियांशी पांडेय, ललित पांडेय, संदीप बोरा ने भी विचार रखे। ग्रीन वैली स्कूल में 32 हिंदी नाटकों का मंचन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक मनोज कुमार जोशी, प्रधानाचार्य रंजना भट्ट, हिंदी शिक्षिका भावना भट्ट उपस्थित रहीं। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्या कमला निखुर्पा तथा प्रधानाध्यापक एनपी सिंह गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजभाषा प्रभारी शैलेश गुप्ता ने हिंदी के उद्भव, विकास और हिंदी के समृद्ध साहित्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजय कोठियाल, बीएमएस रावत, सुनील कुमार, अमरीश कुमार, नितिन नोगिया आदि उपस्थित रहे।