मुनस्यारी के आसपास फैली धुंध से ओझल हुई हिमालय की चोटियां
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी पहुंच रहे पर्यटकों को इन दिनों हिमालय की चोटियों के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। चारों ओर फैली धुंध से दृश्यता बहुत कम हो गई है। इस सीजन में पर्यटक हिमालय की चोटियों का नजारा लेने के लिए यहां पहुंचते हैं। दो दिन पहले यहां हुई बारिश के बाद वातावरण में अचानक धुंध फैल गई। यदि जल्दी बारिश नहीं हुई तो धुंध का असर और बढ़ जाएगा।
कोलकाता से यहां पहुंचे पर्यटक सुदीप बनर्जी और प्रतिमा बनर्जी ने कहा कि मुनस्यारी की खूबसूरती हिमालय की चोटियों के कारण ही है। पर्यटक हिमालय की चोटियों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन धुंध के कारण कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार हिमालय की चोटियों को देखने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अन्य प्रदेशों से आए पर्यटकों में भी इसी तरह की निराशा है। उनका कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण का प्रदूषित होना गंभीर चिंता का विषय है। बताया गया कि जंगलों में लगी आग के कारण भी धुंध का असर बढ़ जाता है।