फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र के अध्ययन और संरक्षण के लिए बनेगा हिमालय विकास आयोग

Wed, 29 Oct 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के मिलम में आईटीबीपी जवानों के साथ मौजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत : आईटीबीपी 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मल्ला जोहार के साथ ही जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र के अध्ययन के लिए हिमालय विकास आयोग का गठन किया जाएगा। यह बात कही मिलम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने। उन्होंने ग्रामीणों और आईटीबीपी के अनुरोध पर ज्ञानिमा मंडी से भारत-चीन व्यापार शुरू करने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाइब्रेंट विलेज की सूची से छूटे मल्ला जोहार के गनघर, मापा, ल्वां, सुमदुम, खिलांच, लास्पा और रालम को इसमें शामिल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य की ओर से केंद्र को इसका प्रस्ताव भेजकर इसकी पैरवी की जाएगी ताकि इन गांवों का भी विकास हो सके। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र के अध्ययन, संरक्षण और विकास के लिए हिमालय विकास आयोग के गठन की भी बात कही।
सीएम ने कहा कि भविष्य के 100 वर्षों के लिए योजना बनाने के लिए हिमालय विकास प्राधिकरण का स्थायी गठन किया जाना चाहिए। कहा कि ज्ञानिमा मंडी से भी तकलाकोट मंडी की तरह भारत-चीन व्यापार शुरू करने की मांग पुरानी है। इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जोहार क्षेत्र से होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
सीएम धामी ने कहा कि जोहार क्षेत्र कैलाश मानसरोवर का ऐतिहासिक और पौराणिक मार्ग है। शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है। ऐसे में जोहार क्षेत्र से होते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा कराने पर विचार किया जाएगा।
मल्ला जोहार के बुग्यालों में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर
सीएम धामी ने कहा कि मर्तोली में 500 वर्ष पुराने भोज पत्र के जंगल के संरक्षण के लिए इसे हेरिटेज घोषित किया जाना आवश्यक है। सरकार इस दिशा में उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि मल्ला जोहार के लास्पा, ल्वां और बिलजू के बुग्यालों में कस्तूरी, मोनाल, स्नो लेफर्ड और सफेद भालू के साथ फूलों के संरक्षण के लिए यहां हिमालय टूरिज्म कॉरिडोर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें