पिथौरागढ़। ध्वज स्थित शिव गुफा में पूजा करते समय पुजारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कनालीछीना के डुंगरी के ग्रामीणों की तरफ से ध्वज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। परंपरा के मुताबिक ध्वज जयंती माता के मंदिर में यज्ञ से पूर्व शिव गुफा में पूजा-अर्चना होती है।
यजमान और लछैर निवासी पुजारी रेवाधर भट्ट (63) पूजा के लिए शिव गुफा पहुंचे। पूजा के बीच ही पुजारी को दिल का दौरा पड़ गया और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मंदिर पहुंचे और शव घर ले गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद