चंपावत। हिमालय दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज मंच में बयाफ संस्था की ओर से प्रश्नमंच, भाषण, पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में जीवन नाथ प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय, गुड़िया जोशी तृतीय रहीं। पेंटिंग में सौरव राम, भाविका और योगेश बोरा पहले तीन स्थान पर रहे। पोस्टर में ईशा बोरा प्रथम, तनुजा महर द्वितीय, सौरव नाथ तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक आरसेटी जनार्दन चिलकोटी ने विद्यार्थियों से जल संरक्षण, स्वच्छता और पौधारोपण को बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान संस्था और विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी मौजूद थे।