फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को दी हिमालय और पर्यावरण की जानकारी

Mon, 23 Oct 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पहाड़ की ओर से आयोजित व्याख्यान में मौजूद स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आर्किटेक्ट लॉरी बेकर, पूर्व राज्यपाल भैरव दत्त पांडे और पूर्व आईसीएस भैरव दत्त सनवाल की जन्मशती पर सोमवार को नगर क्षेत्र तथा आसपास के 15 विद्यालयों में हुए व्याख्यान के दौरान बच्चों को हिमालय और पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने 2013 की आपदा के कारण और उससे हुई विनाशलीला पर भी विचार रखे। जन्मशती के मुख्य कार्यक्रमों के साथ साथ बच्चों के बीच यह कार्यक्रम भी हुआ। नगरपालिका सभागार में पद्मश्री डा. शेखर पाठक और डा. ललित पंत ने स्लाइड शो के माध्यम से बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इसमें 18 विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। 
विज्ञापन


केएनयू राजकीय इंटर कालेज और नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कालेज में मुख्य वक्ता राहुल भट्ट ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक सोच की जरूरत विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत थे। देवसिंह इंटर कालेज में राजीव लोचन साह ने विकास के असली मायने विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत थे। मानस एकेडमी में दीवान नगरकोटी ने पानी, पानी और पानी, एक बूंद पानी नहीं विषय पर, केंद्रीय विद्यालय में डॉ. रणवीर रावत ने हिमालय की जैव विविधता, मिशन इंटर कालेज में विनोद उप्रेती ने अनुभव से सीखो विज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया। 

मल्लिकार्जुन स्कूल में नवीन पांगती ने उत्तराखंड की कहानी पर, एशियन एकेडमी में नवीन जुयाल ने हिमालय के हालात पर, कन्या इंटर कालेज ऐंचोली में चंद्रप्रभा ऐतवाल ने पर्वतारोहण के पाठ, नारी शिक्षा की प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान दिया। सोरवैली स्कूल में डॉ. एसपी सती ने 2013 की महाआपदा, डिग्री कालेज में संजय पांडे ने मीडिया के बोल मीडिया के पोल, जीआईसी गोरंगचौड़ में चंदन डांगी और सुभाष मोहन ने शताब्दी के बहाने प्रतिभाओं पर चर्चा, जीआईसी गौरीहाट में डा. अनिल पांडे ने काली वार काली पार घाटी की साझा विरासत पर, बालिका विद्या मंदिर में गीता गैरोला ने विकास के परिदृश्य में महिलाएं, जीआईसी थरकोट में कल्याण सिंह रावत ने हमारा पर्यावरण और मैती विषय पर व्याख्यान दिया। नगरपालिका हाल में राधा बहन, अनूप साह ने हमारी नदियों के बहाने विषय पर बच्चों को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें