फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर मांगती में पहाड़ी दरकी, सड़क बंद

Fri, 02 Oct 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मांगती नाले के पास अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क पर भारी बोल्डर और मलबा आने के कारण आवाजाही ठप हो गई है जिससे मार्ग के दोनों तरफ 100 से अधिक वाहन फंस गए। शुक्रवार देर शाम सड़क खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार रात करीब 8:25 बजे आदि कैलाश मार्ग पर मांगती नाले के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसकी सूचना मिलते ही पांगला थाने के हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल अपनी टीम के साथ तुरंत रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से वाहन स्वामियों को मार्ग बंद होने की जानकारी दी जिसके चलते शुक्रवार सुबह गुंजी जाने वाले यात्रियों के वाहन पांगला और अन्य स्थानों पर ही रुके रहे।
पुलिस ने की ठहरने की व्यवस्था

पुलिस ने रात में ही गुंजी की ओर जा रहे उत्तर प्रदेश और गुजरात के 16 यात्रियों को पांगला में सुरक्षित रोककर उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था की। वहीं शुक्रवार सुबह आदि कैलाश यात्रा पूरी कर लौट रही गुजरात की सुनीता और उनका 14 सदस्यीय दल भी सड़क बंद होने के कारण फंस गया। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सभी यात्रियों को बोल्डरों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला जिसके बाद वे धारचूला पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें