पिछले साल इस तरह से मनाई गई थी बजेटी की हिलजात्रा । (फाइल फोटो)
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना के कारण इस साल बजेटी की हिलजात्रा भी सांकेतिक रूप से मनाई गई। लोगों ने हिरण चीतल, बड़ी हौल, छोटी हौल, गल्या समेत अन्य मुखौटों की पूजा कर हिलजात्रा की परंपरा निभाई।
रविवार सुबह करीब 10 बजे बजेटी के लोग मुखौटों को मोस्टा आंगन लेकर आए। यहां पुजारी ने मंत्रोच्चार शुरू किया। इसके बाद हिलजात्रा समिति के अध्यक्ष नवीन सेट्टी ने हिलजात्रा के मुख्य पात्र हिरण चीतल के साथ ही बड़ी हौल, छोटी हौल, गल्या समेत अन्य मुखौटों की पूजा-अर्चना की। लोगों ने कोरोना को समाप्त करने की प्रार्थना की। एक घंटे तक पूजा का कार्यक्रम चला। इस दौरान हिलजात्रा समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल रहे। पिछले साल तक जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बजेटी की हिलजात्रा को देखने के लिए पहुंचते थे, लेकिन इस साल शासन से मिले निर्देशों के बाद लोगों ने दूरी के साथ पूजा-अर्चना की।