फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी चोटियों में फिर हुई बर्फबारी

Mon, 23 Mar 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को भी बादल छाए रहे। मार्च बीतने को है लेकिन अभी तक गर्म कपड़े नहीं छूटे हैं। उच्च हिमालयी चोटियों पर एक बार फिर से बर्फबारी होने से निचली घाटी में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी और निचली घाटियों में बारिश, ओलावृष्टि के बाद भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। नगर क्षेत्र में सुबह हल्की धूप खिलने के बाद आसमान फिर से बादलों से पट गया। इसके चलते लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है।
दारमा और व्यास घाटी में दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। दारमा घाटी के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग और अभिराज दताल ने बताया कि सड़क सड़क खुली होने से पर्यटक पंचाचूली दर्शन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय धूप पड़ने से पंचाचूली के अद्भुत सौंदर्य के दर्शन हो रहे हैं। मुनस्यारी क्षेत्र में दोपहर को हल्की बारिश हुई। शाम के समय ऊंची चोटियों खलिया, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार, मल्ला जोहार में बर्फबारी हुई। लगातार बर्फबारी होने से निचले इलाकों में चुभन भरी ठंडी हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें