धारचूला में नेपाल सीमा पर दूरबीन से निगरानी करते एसएसबी जवान। स्रोत : एसएसबी।
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पाकिस्तान के साथ युद्ध की संभावना को देखते हुए नेपाल सीमा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसबी ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। जवान दूरबीन से सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
11वीं वाहिनी एसएसबी के सेनानी डॉ. अजय राय ने बताया कि नेपाल सीमा पर कालापानी से लेकर धारचूला तक काली नदी के किनारे जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर एसएसबी की पैनी नजर है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के लिए मुश्तैदी से काम कर रही है। फिलहाल कहीं कोई दिक्कत नहीं है। संवाद