फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 141 गर्भवतियों में सामान्य से अधिक मिला हिमोग्लोबिन

Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। पल्स एनिमिया महाअभियान के तहत विकास खंड मुनस्यारी में पंजीकृत 171 गर्भवतियों के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। इसमें 141 महिलाओं में सामान्य से अधिक हिमोग्लोबिन पाया गया। 29 गर्भवतियों में सामान्य एवं एक में खून की अत्यधिक कमी पाई गई। इस पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी मुनस्यारी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने तीन फरवरी को अभियान की शुरूआत की। उन्होंने ब्लॉक के 20 उप केंद्रों में पंजीकृत गर्भवतियों के शत-प्रतिशत हिमोग्लोबिन की जांच करते हुए आवश्यक परामर्श देने के निर्देश दिए। गर्भवतियों की एचबी मीटर से हिमोग्लोबिन की जांच की गई। उनकी काउंसलिंग कर बीपी, शुगर अल्ट्रासाउंड जांच के साथ ही टीडी के दो टीके लगवाने, आयरन, कैल्शियम की गोलियां नियमित रूप से खाने की सलाह दी गई। अभियान को संपन्न करने में गणेश भाकुनी, लक्ष्मण सिंह धामी, गंभीर सिंह मेहता समेत एएनएम, सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें