फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर के चूका में हेलीपैड निर्माण 60 फीसदी पूरा, दिसंबर तक पूरा होगा काम

Sun, 26 Jul 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग ने चूका में तीन हेलिकॉप्टर क्षमता के हेलीपैड का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। वर्तमान में बारिश के चलते कुछ कार्य प्रभावित हो रहा है लेकिन दिसंबर तक हेलीपैड का निर्माण पूरा करने की तैयारी है। हेलीपैड चालू होते ही मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं को महानगरों से सीधे आने की सुविधा मिल सकेगी। उम्मीद है कि अगले साल से हेलिकाॅप्टर सेवा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से भी हेली सेवा शुरू करने पर सहमति दी थी और सीएम ने वर्ष 2023 में हेलीपैड बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने चूका में 0.593 हेक्टेयर भूमि पर 1.88 करोड़ रुपये की लागत से तीन हेलिकॉप्टर क्षमता के हेलीपैड का निर्माण शुरू किया था। विभाग ने नौ माह में हेलीपैड तैयार करने की बात कही है, इससे मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं के लिए महानगरों से हेली सेवा से महज कुछ घंटों में मां के दर्शन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। हेलीपैड होने पर आपदा के समय में राहत बचाव कार्य में काफी मदद मिलेगी। अब हेलीपैड का निर्माण कार्य तेज हो गया है। वर्ष के अंत तक हेली सेवा के लिए हेलीपैड तैयार होने की उम्मीद जग गई है।
-
हेलीपैड का निर्माण कार्य तेज है, वर्तमान में बारिश के कारण कुछ कार्य प्रभावित हो रहा है। 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है, बारिश थमते ही शेष कार्य तेज कर दिया जाएगा। अगले कुछ माह में हेलीपैड तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह सामंत, एई, लोक निर्माण विभाग, टनकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें