फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेली मेंटेनेंस नहीं हो सका पूरा, उड़ान के लिए करना होगा इंतजार ?

विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों को हेलिकॉप्टर सेवा के संचालन के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। मेंटेनेंस के लिए गया हेलिकॉप्टर ठीक नहीं हो सका है। निर्धारित समय के हिसाब से मेंटेनेंस में अब और समय लगना है। इस कारण यात्रियों को अन्य वाहनों से पंतनगर, देहरादून जाना होगा।
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा के बाद पवन हंस कंपनी की हेलिकॉप्टर सेवा भी रुक गई है। हेलिकॉप्टर के अचानक मेंटेनेंस पर जाने के कारण छह दिन से हेली संचालन बंद है जबकि इससे पहले शहर में छाई धुंध के कारण हेलिकॉप्टर पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आ सका था। इसके बाद कंपनी ने मेंटेनेंस के कारण 27 से 30 अप्रैल तक हेलिकॉप्टर संचालन बंद कर दिया था। ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी थी। रविवार को हेली सेवा संचालन की उम्मीद थी, लेकिन दिल्ली में चल रही हेलिकॉप्टर की मरम्मत सोमवार को भी नहीं हो सकी। इस कारण यहां से हेली संचालन पर भी संशय पैदा हो गया है।
मेंटेनेंस के लिए दिल्ली भेजे गए हेलिकॉप्टर की मरम्मत में अभी और समय लगेगा। मेंटेनेंस पूरा होने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। उच्च अधिकारियों से इसकी जानकारी मिलने का इंतजार है। - कविंद्र कुमार, प्रभारी, पवन हंस हेली कंपनी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें