फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में भारी हिमपात, थल-मुनस्यारी रोड बंद

Sat, 11 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
विज्ञापन
मुनस्यारी में भारी हिमपात के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात मुनस्यारी में जमकर हिमपात हो गया। मुनस्यारी नगर में आधा फुट तक बर्फ गिरी है। भारी हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात बंद हो गया है। कालामुनि में भारी बर्फ गिरने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात हुआ है। जिले में शुक्रवार रात भी हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड का असर रहा। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री थी। जिला मुख्यालय में रात में हल्की बारिश हुई। यहां पर 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


शनिवार को भी यहां दोपहर बाद 1.30 बजे से बारिश शुरू हो गई। कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है। रविवार से मौसम में थोड़ा सा परिवर्तन आने लगेगा। अलबत्ता सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। घाटी वाले इलाकों में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है।

गेहूं और मसूर के लिए बारिश को बेहद फायदेमंद बताई जा रही है। थल-मुनस्यारी रोड शुक्रवार रात 11 बजे से बंद हो गई। इस कारण शनिवार सुबह मुनस्यारी से थल, पिथौरागढ़, हल्द्वानी को जाने वाले वाहनों को जौलजीबी से होकर जाना पड़ा। पूरा जिला एक बार फिर से कड़ाके की ठंड के चपेट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें