फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में झमाझम बारिश, टनकपुर में सर्वाधिक 32 एमएम दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चंपावत की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश टनकपुर में 32 एमएम हुई, जबकि जिला मुख्यालय चंपावत में 24 एमएम, बनबसा में 22 एमएम, लोहाघाट में 14 एमएम और पाटी में 11 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

वहीं शारदा बैराज बनबसा के अनुसार शारदा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 218.75 मीटर मापा गया, जबकि डिस्चार्ज 55,358 क्यूसेक रहा। नदी का खतरे का बाढ़ तल 221.70 मीटर और उच्च बाढ़ तल 225.00 मीटर निर्धारित है। मौजूदा जलस्तर के अनुसार नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है, हालांकि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें