फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता, आक्रोश

Mon, 10 Aug 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता का एक और मामला सामने आया है। सोमवार सुबह एक मरीज के तीमारदार ने महिला नेत्र सर्जन शिखा टोलिया से बदसलूकी की।
विज्ञापन

आरोपी सुरक्षाकर्मी के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग गया। शिखा टोलिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह बाह्य रोगी विभाग में मरीजों की जांच कर रही थीं। तीमारदार ने चश्मे की जांच को लेकर अभद्रता शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगा। अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने अराजक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें