फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से जिमीघाट पैदल पुल बहा

Sat, 27 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मल्लाजोहार जाने वाला जिमीघाट पुल जो अब बह गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लाजोहार के गांवों को जोड़ने वाला जिमीघाट नदी पर बना पैदल पुल शुक्रवार रात भारी बारिश के दौरान बह गया, इससे मल्लाजोहार के 13 गांवों समेत कुल 17 गांवों मिलम, बिल्जू, बुर्फू, रिलकोट, ल्वां, मापा, गनघर, टोला, खिलांच, मरतोली, बोगड्यार, पांछू, पोथिंग, लीलम, बुई, पातो, रालम वालों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। जल्द ही नंदाष्टमी मेला शुरू होने वाला है। मेले के लिए ब्रह्मकमल के फूल लाने के लिए लोग मल्ला जोहार के बुग्यालों में जाते हैं। रास्ता बंद होने से लोगों के सामने भारी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


मुनस्यारी नगर में शुक्रवार रात 20 एमएम बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 एमएम तक बारिश रिकार्ड की गई। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि जिमीघाट पुल बहने की सूचना मिली है। उसकी मरम्मत के लिए लोनिवि के मजदूरों की टीम रवाना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लोगों के आवागमन के लिए पुल का निर्माण जल्द हो जाएगा। इस बीच मल्ला जोहार से आने वालों का सिलसिला कम हो रहा है। सितंबर के अंत से माइग्रेशन गांवों के लोग घाटियों की तरफ उतरने लग जाएंगे। यदि तब तक पुल नहीं बना तो माइग्रेशन गांव के लोगों को परेशानी हो जाएगी।

मलबा गिरने से बंद रहा पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर खिरचना के पास शुक्रवार रात भारी मलबा गिरने से शनिवार सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सीमा सड़क संगठन ने सुबह पांच बजे से मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे में मलबा हटते ही यातायात सामान्य हो गया। इस रोड पर हल्की बारिश में ही कई स्थानों पर मलबा गिर रहा है। इस कारण यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें