फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

Wed, 22 Oct 2025 09:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद में फिर से मौसम ने करवट बदली। जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश हुई जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अचानक हुई बारिश खेती के लिए मुफीद बताई जा रही है, वहीं पशुओं के लिए काटी कई सूखी घास को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित कनालीछीना, डीडीहाट सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बुआई के लिए यह बारिश उपयोगी है। इसके अलावा इन दिनों लोग पशुओं के लिए घास काट रहे हैं। बारिश से घास को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम खुला और धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें