फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला, मुनस्यारी में भारी बारिश

Wed, 19 Apr 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। धारचूला में मंगलवार को आधी रात के बाद मूसलाधार बारिश हुई। सुबह कुछ देर तक बारिश थमी रही, लेकिन दोपहर बाद फिर से जमकर बारिश हुई। इस दौरान बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन


धारचूला में मंगलवार रात 23 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मुनस्यारी में रातभर बारिश हुई। सुबह तक रिमझिम बारिश का क्रम जारी रहा। इस दौरान 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बंगापानी, मदकोट, होकरा में भी झमाझम बारिश हुई। मुनस्यारी के होकरा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिन इलाकों में ज्यादा बारिश हुई है, वहां पर जंगलों की आग का खतरा टल गया है।

वहीं, जिला मुख्यालय में अपरान्ह पांच बजे से बौछारें गिरने लगी। दिनभर तेज हवा चलने से तपिश वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज वाले बादल सक्रिय होंगे। जिले के सभी हिस्सों में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, चंपावत जिले में बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे बाद अंधेरा छाने लगा। मौसम के बदलते मिजाज से तपिश में कमी आई। आंशिक वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। शादी-विवाह का सीजन होने से बूंदाबांदी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें