फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से टूटी पेयजल लाइन

Fri, 22 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगोलीहाट तहसील के ग्राम पंचायत असकोड़ा के अंतर्गत नैनी गांव में भारी बारिश के दौरान दो पेयजल लाइन टूट गई हैं, इससे गांव के लोग बारिश के इस सीजन में भी गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जल संस्थान पेयजल लाइनों की मरम्मत नहीं कर पाया है। लोगों को गंदे नालों का पानी एकत्र कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने कहा कि सिनखोला से नैनी तक बनी पेयजल लाइन के सभी पाइप बह गए हैं। सिनतोला से तल्ली नैनी वाली पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ पानी की लाइन ही नहीं वरन खेतों को भी नुकसान हो रहा है। अब तक गांव में न तो कोई कर्मचारी देखने के लिए आया है और न मरम्मत की ही कोशिश की गई है। बाद में इन लोगों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया। डीएम एचसी सेमवाल ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल गांव जाकर पेयजल लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें