फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 04 Jul 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार शाम से अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों से सजग रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सभी एसडीएम को जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने रविवार की शाम से अगले 48 घंटे तक तेज बारिश की संभावना जताई है। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। डीएम ने सभी संवेदनशील स्थानों पर सजगता बरतने और नदी के किनारे वाले स्थानों में आवागमन न करने की हिदायत दी है।

इधर, शनिवार को यहां तेज धूप का असर बना रहा। दिन में चटख धूप के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि ताजा सिस्टम का असर छह जुलाई को ज्यादा दिखाई देगा। कुछ इलाकों में रविवार की शाम से ही बारिश होने लगेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खतरनाक स्थानों पर सफर से बचें। इस बीच जिला प्रशासन ने वर्तमान मानसून सीजन में तीसरी बार अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें