फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 22 अस्पतालों की सुधरेगी सेहत, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 21 Jun 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में लंबे समय से बदहाल 22 अस्पतालों की सेहत जल्द सुधरेगी। इन अस्पताल के भवनों की मरम्मत होगी। रंग-रोगन होने से ये नए स्वरूप में नजर आएंगे और यहां मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार भी होगा। मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने भवनों की मरम्मत का कार्य शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के बेड़ीनाग, मुनस्यारी सीएचसी, केंद्रीय औषधि भंडार, सल्ला उपकेंद्र, गौचर स्वास्थ्य केंद्र, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र बड़ालू, रोड़ीपाली, जाखपुरान, सिंघाली, ईग्यारदेवी, सेलधार, बिद्युल, विनकोट, बलतड़ी, गंगोलीहाट, झूलाघाट, दिग्तोली, चहज, नागौर, पव्वाधार स्वास्थ्य केंद्रों में भवनों की हालत बेहद दयनीय है। कहीं छत टपकने से पानी कक्षों में घुस रहा है तो कहीं दीवारों पर पड़ीं दरारें खतरा बनी हुई हैं।
बदहाल व्यवस्थाओं के बीच मरीज यहां इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। अब इन अस्पतालों की सेहत में सुधार की कवायद शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी अस्पतालों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, दो महीने के भीतर सभी अस्पतालों का कायाकल्प कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए स्वरूप में नजर आएंगे अस्पताल
कई अस्पतालों में लंबे समय से रंग-रोगन नहीं हुआ है। पुराने भवनों में सीलन से रंग फीका पड़ गया है और ये बदहाल नजर आ रहे हैं। विभाग इन सभी अस्पतालों की मरम्मत के बाद इनमें रंग-रोगन कराने के साथ ही क्षतिग्रस्त दरवाजे और खिड़कियों को बदलवा रहा है। ऐसे में ये अस्पताल नए स्वरूप में नजर आएंगे और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

कोट
अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। जिन अस्पताल के भवनों की छत पुरानी हो चुकी है, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा चहारदीवारी का भी सुधार होगा। - डाॅ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें