पिथौरागढ़। सीमांत जिले में अब ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। ऐसे में अब दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अपनी जान बचाने के लिए महानगरों का रुख करना होगा।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बसे सीमांत और दुर्गम जिले में ट्रॉमा सेंटर की मांग लंबे समय से की जा रही है।
इसकी घोषणा हुई और इसे धरातल पर उतारने के दावे हुए लेकिन अब इसके निर्माण के प्रस्ताव पर शासन ने पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव का विलोपन हो गया है। यानि कि अब जिले में ट्रामा सेंटर नहीं बनेगा।
घायलों की जान बचाने के लिए उन्हें 230 किमी दूर हल्द्वानी या अन्य महानगरों में ले जाना मजबूरी होगा।