फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आए तो कौन करेगा मरीजों की जांच

Wed, 01 Mar 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बेस अस्पताल शुरू तो कर दिया है लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर अब तक तैनात नहीं हुए हैं। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के भी पिथौरागढ़ आने पर संशय बना हैै। ऐसे में मरीजों की जांच कौन करेगा यह बड़ा सवाल है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने छह डॉक्टरों को बेस अस्पताल में तैनात किया है। इनमें जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक और चर्म रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात चर्म रोग विशेषज्ञ शनिवार को बेस में बैठते हैं। अगर वह रोज बेस अस्पताल में बैठेंगे तो जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कत होगी। सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी ने बताया कि बेस में 10 डॉक्टरों की तैनात की गई है। चार डॉक्टर रोटेशन में रहेंगे।


तीन दिन में 30 मरीज भी नहीं पहुंचे बेस
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल का संचालन सोमवार से किया गया है लेकिन तीन दिन बाद भी 30 मरीज इलाज के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि बेस तक पहुंचना मरीजों के लिए आसान भी नहीं है। यहां पर नियमित वाहन बेस जाने के लिए नहीं मिलते हैं। मरीज को खुद के वाहन से या फिर पैदल ही जाना होता है। पूर्व भी में बेस अस्पताल में जिला अस्पताल की एक्सटेंशन यूनिट खोली गई थी लेकिन वह भी कुछ समय बाद अव्यवस्थाओं के चलते बंद करनी पड़ी थी। संवाद
विज्ञापन


चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर लेगा जांच सैंपल
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में आने वाले मरीजों के जांच सैंपल चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर लेगा। इन सैंपलों को जिला अस्पताल के पास स्थित लैब में जांच कर रिपोर्ट के बाद अगले दिन बेस भेजा जाएगा जहां पर डॉक्टर जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों की दवा लिखेंगे। संवाद

डीएम ने किया बेस का निरीक्षण
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने बुधवार को बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरविंद बरोनिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि चरणबद्ध तरीके से बेस का संचालन किया जाना है। ऐसे में व्यवस्था सही रखें। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें