फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर से गांवों तक बढ़ा आई फ्लू का प्रकोप, एलर्जी से भी लोग परेशान

Thu, 25 Dec 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ला अस्पताल में बच्चों के आंखों की जांच करतीं नेत्र सर्जन डॉ. शिखा टोलिया। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में ठंड बढ़ते ही नगर से लेकर गांवों तक आई-फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में आई फ्लू, एलर्जी के मरीजों की संख्या में खासा उछाल आया है। खासकर बच्चों में यह समस्या गंभीर हो गई है। चिकित्सकों के मुताबिक ठंड की अधिकता इसका प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इन दिनों हर रोज 50 से अधिक मरीज आई फ्लू, आंखों में जलन, एलर्जी से ग्रसित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों की आंखों में चिपचिपापन, खुजली, लालिमा, आंखों से पानी आने जैसे समस्याएं पैदा हो रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यह वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर प्रदूषण, नमी, मौसम परिवर्तन के समय अधिक होता है। बताया कि बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ठंडे पानी से आंखों को धोना जरूरी है। आई फ्लू के लक्षण दिखते ही चिकित्सक की सलाह आवश्यक है। बगैर विशेषज्ञ की सलाह के आई ड्राप का प्रयोग करना गंभीर हो सकता है।
जिले में जिला अस्पताल को छोड़कर किसी भी अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। जिले के पीएचसी और सीएचसी से भी नेत्र रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में दबाव बढ़ने से मरीजों को भी इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंखों और सिर दर्द से जूझते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं बच्चे
नेत्र विभाग के मुताबिक वर्तमान में छोटे बच्चों से लेकर युवा तक बिना पलक झपकाए या लगातार एक-दो घंटे तक मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं, इससे आंखों की दिक्कत बढ़ गई है। बताया कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों की नेत्र क्षमता कमजोर हो रही है। आंखों और सिर में दर्द का यह प्रमुख कारण है। नतीजतन 10 से 15 साल के बच्चों को भी चश्मा लगाना पड़ रहा है।
कोट


वर्तमान में अधिकतर मरीज आई फ्लू, एलर्जी, सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं। मरीजों का उपचार कर उन्हें आंखों के व्यायाम की सलाह दी जाती है। मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों में आखों की दिक्कत बढ़ रही है। - डॉ. शिखा टोलिया, नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें