फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में तैनात हवलदार की हार्टअटैक से मौत

Sun, 23 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
हवलदार विक्रम सिंह धारियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असम रायफल्स में मणिपुर में तैनात गौरीहाट निवासी हवलदार विक्रम सिंह धारियाल (49) की गश्त के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। रविवार को उनका पार्थिव शरीर गौरीहाट पहुंचा। इसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। गौरीहाट के व्यापारिक प्रतिष्ठान शोक में बंद रहे। हवलदार का गमगीन माहौल में झूलाघाट महाकाली के तट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मणिपुर में 26 असम रायफल्स में तैनात हवलदार विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुंचे वारंट अफसर पूरन सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को हवलदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में जवानों की एक टुकड़ी मणिपुर में गश्त पर थी। गश्त के दौरान ही विक्रम सिंह के सीने में तेज दर्द उठा। उनको तत्काल मणिपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। दिवंगत हवलदार बुजुर्ग राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी नेता जोध सिंह धारियाल के छोटे बेटे थे। घटना की सूचना मिलते ही जोध सिंह गम में डूबे हैं।

दिवंगत हवलदार के परिवार में भाई, माता, पिता, पत्नी, 2 लड़कियां और 1 लड़का है। हवलदार का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर बाद गौरीहाट पहुंचाया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हवलदार विक्रम सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी वह छुट्टी पर घर आते थे तब गांव के सामाजिक कामों में हिस्सा लेते थे। पिथौरागढ़ छावनी मुख्यालय से 28 पंजाब रायफल के जवानों ने झूलाघाट महाकाली नदी के तट पर दिवंगत हवलदार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, चंद्रशेखर कापड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल, ग्राम प्रधान गौरीहाट चंद्रकला देवी, ग्राम प्रधान मजिरकांडा सुरेंद्र आर्या, जिला पंचायत सदस्य हयात सिंह धारियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह, व्यापार संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह धारियाल, योगेश भट्ट, गणेश ठगुन्ना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें